लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बसपा प्रमुख मायावती का एक्शन, नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को पार्टी, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 13:49 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि त्रिपाठी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं।नौतनवा नगरपालिका के चुनावों में उम्मीदवार के बारे में सभी को गुमराह करते रहे। मैदान में बसपा का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिले के एक वरिष्ठ बसपा नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि त्रिपाठी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि अमन मणि के खिलाफ लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नौतनवा नगरपालिका के चुनावों में उम्मीदवार के बारे में सभी को गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी को पार्टी के हित में निष्कासित कर दिया गया है। राव ने बताया कि आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर त्रिपाठी गुमराह कर रहे थे कि मैदान में बसपा का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।

वह पार्टी के उम्मीदवार को निर्दलीय बता रहे थे। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने हालांकि कहा कि उन्हें बसपा से निष्कासन की जानकारी नहीं है। त्रिपाठी ने कहा, "मैं बहन मायावती के जरिए पार्टी से जुड़ा था, वही मुझे निष्कासित कर सकती हैं। जिलाध्यक्ष को मुझे निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है।" 

टॅग्स :मायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया