UP: बेटे के लिए फरमानी नाज ने गाया वायरल भजन 'हर-हर शंभू..महादेवा', देवबंद के कई मौलानाओं ने जताया एतराज

By आजाद खान | Published: August 1, 2022 12:29 PM2022-08-01T12:29:25+5:302022-08-01T12:36:20+5:30

नाज की मां फातिमा का कहना है कि उसकी बेटी नाज हर तरह का गाना गा लेती है। वह भजन के साथ कव्वाली भी गाती है। नाज के भजन गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं ने इस पर एतराज जताया है।

UP muzaffarnagar youtube singer Farmani Naaz sung Viral bhajan Har Har Shambhu Mahadeva son many Maulanas Deoband objected | UP: बेटे के लिए फरमानी नाज ने गाया वायरल भजन 'हर-हर शंभू..महादेवा', देवबंद के कई मौलानाओं ने जताया एतराज

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsयूपी की रहने वाली फरमानी नाज के 'हर-हर शंभू' गाने को गाया है। उसके गाना गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं ने एतराज जताया है। इस पर नाज का कहना है कि वह कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाली फरमानी नाज के 'हर-हर शंभू' गाना गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं एतराज जताया है। दरअसल, इस्लाम में गाने-बजाने को मना किया गया है और ऐसे में किसी मुस्लिम महिला द्वारा 'हर-हर शंभू' जैसे भजन को गाना शीक्र माना जाता है।

यही कारण है कि फरमानी नाज के गाना और भजन गाने पर देवबंद के कई मौलानाओं एतराज जता रहे है। 

ऐसे में फरमानी नाज का कहना है कि वह कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। नाज का यह भी कहना है कि वह जब गाती है तो यह नहीं देखती है कि वह किस धर्म के लिए गाती है।

वह केवल गाती है और अपना काम करती है। यह उनके लिए एक काम है और वह यह काम कर अपने बच्चे का पेट पालती है। 

दरअसल, यह सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में नाज ने 'हर-हर शंभू' गाना व भजन गाया था जो वायरल हो गया है। नाज का गाना वायरल होने के बाद कई मौलानाओं ने इस पर एतराज जताया है। 

नाज ने कब और क्यों शुरू किया गाना गाना

नाज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 25 मार्च 2017 को मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के निवासी इमरान से हुई थी।

शादी के बाद बेटा होने पर उसके गले में बीमारी निकल गई थी जिस कारण उसके ससुराल वाले ने उसे दबाव देकर इलाज के लिए मैके से पैसे मांगवाने के लिए मजबूर करने लगे। 

जब ससुराल वाले ज्यादा परेशान करने लगे तो वह अपने बच्चे के साथ मैके आ गई और यहीं रहने लगी।

मैके में नाज गाना गाती थी जिसकारण उसकी आवाज गांव के कुछ लोगों को काफी अच्छा लगने लगा था। नाज से बात करके गांव के कुछ युवकों ने उनकी मदद की और बाहर से आए कुछ लोगों द्वारा उसका वीडियो रिकॉर्ड करवाया जिसे एक यूट्यूब चैनल पर डलवा दिया था। 

यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया है और नाज की काफी तारीफ भी हुई। इसके बाद नाज यूट्यूब पर गाना गाने लगी और देखते ही देखते फेमस हो गई। उन्हें इंडियन आइडल में भी मौका मिला था पर बच्चे की हालत खराब के कारण वह अगले राउंड में शामिल नहीं हो पाई थी। 

नाज के गाना गाने पर क्या कहना है उसकी मां का

नाज की मां फातिमा का कहना है कि वह गाना अपने बच्चे को पालने के लिए गाती है। हो सकता है कि उसका गाना गाना कई लोगों को अच्छा नहीं लग सकता है, लेकिन वह जो भी कर रही है अपने बच्चे के लिए कर रही है।

उसकी मां ने कहा कि उलेमाओं को यह गलत लग सकता है लेकिन वह अपने लिए अपने बेटे के लिए कर रही है। 

फातिमा ने बताया कि नाज हर तरह का गाना गा लेती है। वह भजन के साथ कव्वाली भी गाती है ऐसे में कई लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है कि मुस्लिम हो कर वह भजन गाती है। लेकिन बाद में फिर सब ठीक हो जाता है और लोग उसके गाने व भजन को पसंद करने लगते है। 

नाज अपने बच्चे को पालने के साथ रोजा और नमाज भी करती है। उसके इसे टैलेन्ट के लिए मंत्री संजीव बालियान ने उसे सम्मानित भी किया है। 

क्या कहना है नाज का

इस पूरे विवाद पर नाज का कहना है कि वह एक कलाकार है और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। वह कहती है कि जब भी वह गाना गाती है, वह धर्म देखकर गाना नहीं गाती है। वह इसे एक काम मानती है और काम के तौर पर इसे करती है। 

आपको बता दें कि नाज ने इन दिनों में 'हर-हर शंभू' गाना गाकर काफी सुर्खियां बटोरी है और उनका यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। 
 

Web Title: UP muzaffarnagar youtube singer Farmani Naaz sung Viral bhajan Har Har Shambhu Mahadeva son many Maulanas Deoband objected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे