लाइव न्यूज़ :

यूपी: बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर सब- इंस्पेक्टर सस्पेंड, SP ने 3 बार दी थी चेतावनी

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2020 20:34 IST

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दारोगा इंसार अली विभाग की अनुमति के बिना चेहरे पर दाढ़ी रख रहे थे। कई बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत दी। इसके बावजूद दारोगा उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मी ने अनुमति नहीं ली और दाढ़ी बढ़ाना जारी रखा।

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। अली को दाढ़ी हटाने के लिए तीन बार चेतावनी दी गई थी और दाढ़ी बढ़ाने को लेकर अनुमति लेने के लिए कहा गया था। हालांकि, पुलिसकर्मी ने अनुमति नहीं ली और दाढ़ी बढ़ाना जारी रखा।

यह मामला यूपी के रमाला थाने का है। जहां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंसार अली को एसपी बागपत ने विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया है। दारोगा के खिलाफ कार्रवाई इसलिए अमल लाई गई, चूंकि तीन बार हिदायत देने के बाद भी दारोगा दाढ़ी नहीं कटवा रहे थे। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दारोगा इंसार अली विभाग की अनुमति के बिना चेहरे पर दाढ़ी रख रहे थे। कई बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत दी। इसके बावजूद दारोगा उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

दाढ़ी के लिए अनुमति जरूरी

इस बारे में बागपत एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इंतेसार अली विभाग की अनुमति के बिना दाढ़ी रख रहे थे। कई बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत दी। इसके बावजूद सब-इंस्पेक्टर उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा, "यदि कोई पुलिसकर्मी दाढ़ी रखना चाहता है, तो उसे उसकी अनुमति लेनी होगी। इंसार अली से बार-बार अनुमति लेने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया और बिना अनुमति के दाढ़ी रख ली।"

बता दें कि अली पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर के रूप में शामिल हुए और पिछले तीन सालों से बागपत में तैनात थे। वहीं उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दाढ़ी रखने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है