उप्र: शादी संबंधी विवाद को सुलझाने गये दो लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:30 IST2021-09-02T23:30:36+5:302021-09-02T23:30:36+5:30

UP: Murder of two people who went to resolve marriage dispute | उप्र: शादी संबंधी विवाद को सुलझाने गये दो लोगों की हत्या

उप्र: शादी संबंधी विवाद को सुलझाने गये दो लोगों की हत्या

इटावा जिले में शादी के विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे लड़की के दो रिश्तेदारों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में लड़की के ससुराल पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जानकी पुरम कालोनी में सर्वेश यादव के मकान पर उसके पुत्र शिवम तथा पुत्रवधू नेहा के बीच शादी विवाद को लेकर पंचायत के लिए पहुंचे मध्यस्थ राम शंकर (50) और कैलाश चन्द्र (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शिवम की शादी एक वर्ष पूर्व मेनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला मकुन्द निवासी जोगेंद्र सिंह की पुत्री नेहा के साथ हुई थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या के आरोपी ससुर, सास और पति को रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Murder of two people who went to resolve marriage dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Ram Shankar