लाइव न्यूज़ :

UP: जिस मंडप में मां ने की देवर से शादी, मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसी मंडप में बेटी बनीं दुल्‍हन

By अनुराग आनंद | Updated: December 11, 2020 13:01 IST

बेटी इंदू की शादी उसके हमउम्र नौजवान राहुल से हुई तो 53 वर्षीय मां बेला देवी ने अपने 55 साल के अविवाहित देवर जगदीश के साथ सात फेरे लिए। 

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर के पिपरौली ब्‍लॉक में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 63 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।इनमें से एक मुस्लिम जोड़ा भी है। वहीं, बेला और जगदीश की शादी सबसे चर्चित रही।

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहां पर मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के आसपास के कई दर्जन जोड़ों की शादी धूमधाम से कराई गई।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी समारोह कार्यक्रम को लेकर सभी लोगों को हैरानी तब हुई जब एक ही मंडप में मां-बेटी दोनों दुल्‍हन बनीं। बेटी इंदू की शादी उसके हमउम्र नौजवान राहुल से हुई तो 53 वर्षीय मां बेला देवी ने अपने 55 साल के अविवाहित देवर जगदीश के साथ सात फेरे लिए। 

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नकली जेवर, दुल्हनों ने कहा- शादी में हुआ खेल" src="https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/200x150/cm-viviha_20180312966.jpg" />

विवाह कार्यक्रम में कुल 63 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

गोरखपुर के पिपरौली ब्‍लॉक में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 63 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें से एक मुस्लिम जोड़ा भी है। बेला और जगदीश की शादी सबसे चर्चित रही। पिपरौली ब्लाक के ही कुरमौल गांव के 55 वर्षीय जगदीश तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। वह गांव पर ही खेती-किसानी का काम करते हैं। इतनी उम्र गुजर जाने तक जगदीश ने शादी नहीं की थी।

करीब 25 साल पहले बड़े भाई हरिहर का निधन हो गया गया

वह अब तक अविवाहित थे। करीब 25 साल पहले बड़े भाई हरिहर का निधन हो गया गया। उनके दो और तीन पुत्रियां थीं। जगदीश की भाभी बेला देवी सभी बच्‍चों को पढ़ाया-लिखाया अच्‍छे से परवरिश की। दो बेटों और दो बेटियों की शादी भी कर दी। तीसरी और सबसे छोटी बेटी इंदू की शादी पिपरौली ब्‍लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होना तय हुआ तो जगदीश और बेला ने भी अपने बारे में बड़ा निर्णय लिया। 

दोनों ने अपने बच्‍चों और गांववालों से इस बारे में मशविरा किया

दोनों ने तय किया कि इसी मंडप में वे भी हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों ने अपने बच्‍चों और गांववालों से इस बारे में मशविरा किया। सभी सहमत रहे। इसके बाद गुरुवार को बेला और जगदीश ने भी इंदू और राहुल के साथ ही उसी मंडप में सात फेरे ले लिए।  

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल