लाइव न्यूज़ :

UP MLC Election Result 2022: पीएम मोदी ने उम्मीवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी, कहा-बीजेपी के विकास मॉडल पर जनता के विश्वास की अभिव्यक्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2022 18:31 IST

UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हुए चुनाव हुए थे। इनमें से नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिली थी। शेष 27 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा ने इन 27 सीटों में से मंगलवार को 24 सीटें जीतीं।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुल सका।100 सदस्यीय उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

UP MLC Election Result 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में मिली सफलता के लिए उम्मीवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास मॉडल पर जनता के विश्वास की अभिव्यक्ति है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हुए चुनाव हुए थे। इनमें से नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिली थी। शेष 27 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा ने इन 27 सीटों में से मंगलवार को 24 सीटें जीतीं जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुल सका।

तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में सभी विजयी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह जीत एक बार फिर भाजपा के विकास मॉडल पर जनता-जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस जीत को डबल इंजन की सरकार पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद विधानपरिषद में भी प्रचण्ड जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मेरी शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई। इस जीत ने यूपी में डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है।’’

केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के केंद्रीय प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 33 सीटों पर कमल का खिलना प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधारण नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अटूट विश्वास का प्रतीक है।

भाजपा को लगातार आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के मोदी-योगी के प्रयासों को सभी विजयी प्रत्याशी और मज़बूती प्रदान करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।’’

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद घोषित परिणाम में भाजपा ने 24 सीटें जीत लीं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, आजमगढ़ और प्रतापगढ़ सीट पर पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से जीती भाजपा का अब विधान परिषद में भी बहुमत हो गया है। इस जीत के साथ ही 100 सदस्यीय उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डायोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया