UP MLC Election 2022: बृजेश सिंह ने नामांकन वापस लिया, पत्नी अन्नपूर्णा सिंह लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी ने सुदामा सिंह पटेल को दिया टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2022 15:52 IST2022-03-24T15:50:25+5:302022-03-24T15:52:31+5:30

UP MLC Election 2022: वाराणसी सीट पर भाजपा के सुदामा सिंह पटेल, सपा के उमेश यादव और निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

UP MLC Election 2022 brijesh singh withdraws nomination papers wife annapurna singh contest varanasi bjp sudama singh patel | UP MLC Election 2022: बृजेश सिंह ने नामांकन वापस लिया, पत्नी अन्नपूर्णा सिंह लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी ने सुदामा सिंह पटेल को दिया टिकट

बृजेश सिंह भाजपा विधायक सुशील सिंह के चाचा हैं। (file photo)

Highlightsभाजपा और सपा के प्रत्याशी रणनीति बनाने में लगे हैं। पिछले बार भारतीय जनता पार्टी ने बृजेश सिंह को समर्थन किया था।2016 में सिंह ने सपा प्रत्याशी को करीब 1900 वोटों से हराया था। 

UP MLC Election 2022: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव हो रहा है। नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। वाराणसी से भाजपा ने सुदामा सिंह पटेल को टिकट दिया है। एमएलसी क्षेत्र वाराणसी से बृजेश सिंह ने भी नामांकन भरा था।

वाराणसी MLC सीट पर प्रत्याशी बृजेश सिंह ने नामांकन वापस लिया और बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह MLC चुनाव लड़ेंगी। अन्नपूर्णा सिंह निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। वाराणसी सीट पर 3 प्रत्याशी जोर अजमा रहे हैं। वाराणसी सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

वाराणसी सीट पर भाजपा के सुदामा सिंह पटेल, सपा के उमेश यादव और निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा और सपा के प्रत्याशी रणनीति बनाने में लगे हैं। सपा, बसपा और भाजपा के शासनकाल में वाराणसी सीट पर बृजेश सिंह और उनके परिवार ने ही कब्जा रखा है।

 

पिछले बार भारतीय जनता पार्टी ने बृजेश सिंह को समर्थन किया था। 2016 में सिंह ने सपा प्रत्याशी को करीब 1900 वोटों से हराया था। बृजेश सिंह भाजपा विधायक सुशील सिंह के चाचा हैं। वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार दूसरी बार नामांकन किया था। सुदामा सिंह पटेल भाजपा संगठन से जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में वर्तमान में भाजपा के 35 सदस्य, सपा के 17 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चार सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। फिलहाल 37 सीटें खाली हैं।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद सदस्यों के इस चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत के सदस्य और प्रखंड प्रमुख, जिला पंचायत के सदस्य और अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगमों के पार्षद तथा अध्यक्ष मतदाता होंगे और इनके अलावा विधायक और सांसद भी अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

Web Title: UP MLC Election 2022 brijesh singh withdraws nomination papers wife annapurna singh contest varanasi bjp sudama singh patel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे