लाइव न्यूज़ :

उप्र: सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में विधायक का रिश्‍तेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:14 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 21 दिसंबर भदोही जिले की पुलिस ने वाराणसी की एक गायिका के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के आरोपी विकास मिश्रा को सोमवार को गिरफ्तार किया।

विकास मिश्रा आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर क्षेत्र से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा का पारिवारिक सदस्‍य है। इस मामले में विधायक भी आरोपी हैं।

पुलिस के अनुसार, विकास को सोमवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को वाराणसी की एक गायिका ने विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा और रिश्‍तेदार विकास मिश्रा पर गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

सिंह ने बताया कि आज जिले के कौलापुर रेलवे क्रासिंग से विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि कृष्ण मोहन तिवारी द्वारा संपत्ति हड़पने, फर्म पर कब्ज़ा करने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद 14 अगस्‍त को विधायक विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, जो इस समय आगरा जेल में बंद हैं।

उन्‍होंने बताया कि विजय मिश्रा का बेटा विष्‍णु मिश्रा अब तक फरार है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र