लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर निकले विधायक साथियों सहित अमनमणि त्रिपाठी, प्रशासन ने वापस लौटाया

By भाषा | Updated: May 4, 2020 12:39 IST

उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश तथा देहरादून के जिलाधिकारी की अनुमति का हवाला देकर त्रिपाठी वहां से आगे निकल गए। हांलांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कर्णप्रयाग के पास अवरोधक लगा कर रोका और लौटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश के नौतनवां के विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथियों को चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग से लौटा दिया। रविवार को विधायक अपने 10 साथियों को लेकर तीन गाड़ियों के काफिले के साथ चमोली की सीमा में पहुंचे थे।

गोपेश्वर: बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश के नौतनवां के विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथियों को चमोली जिला प्रशासन ने कर्णप्रयाग से लौटा दिया। रविवार को विधायक अपने 10 साथियों को लेकर तीन गाड़ियों के काफिले के साथ चमोली की सीमा में पहुंचे जहां गौचर स्थित कोरोना जांच चौकी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन की पृथक-वास की अवधि पूरी न किए जाने पर जिले में प्रवेश न करने के नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

लेकिन उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश तथा देहरादून के जिलाधिकारी की अनुमति का हवाला देकर त्रिपाठी वहां से आगे निकल गए। हांलांकि, बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कर्णप्रयाग के पास अवरोधक लगा कर रोका और लौटा दिया।कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट अभी बंद होने के कारण विधायक त्रिपाठी और उनके दल को कर्णप्रयाग से वापस भेजा गया । गौचर स्थित स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, अमन मणि और उनके दल ने कोटद्वार से उत्तराखंड में प्रवेश किया और पौड़ी, श्रीनगर तथा रूद्रप्रयाग से होते हुए चमोली की सीमा में प्रवेश किया था।कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 30 अप्रैल से 15 दिन आगे खिसकाकर 15 मई कर दी गयी है, जबकि गढ़वाल हिमालय के चारधामों में से तीन धामों में कपाट खोले जाने के बावजूद तीर्थयात्रियों को आने की अनुमति नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के विधायक के उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति का हवाला देकर चमोली पहुंच जाने पर स्थानीय प्रशासन हैरत में है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन