यूपी के मंत्री को सर्किट हाउस में चूहे ने काटा, सांप के डंसने की आशंका से बिगड़ी तबीयत तो ले जाना पड़ा अस्पताल

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2022 15:16 IST2022-05-02T15:13:57+5:302022-05-02T15:16:28+5:30

यूपी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव को बांदा में सर्किट हाउस में ठहरने के दौरान रात में एक चूहे ने काट लिया। घटना देर रात की है। इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी और अस्पताल ले जाना पड़ा।

UP minister Girish Chandra was bitten by rat in circuit house, admitted to hospital for first aid | यूपी के मंत्री को सर्किट हाउस में चूहे ने काटा, सांप के डंसने की आशंका से बिगड़ी तबीयत तो ले जाना पड़ा अस्पताल

यूपी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाउस में चूहे ने काटा

Highlightsउत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को बांदा में सर्किट हाउस में चूहे ने काटा।आधी रात को सोते समय हाथ में चूहे ने काटा, सांप के डंसने की आशंका से मची अफरातफरी।रात में गिरीश चंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, कुछ घंटे बाद दी गई छुट्टी।

बांदा: उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ रविवार देर रात ऐसी घटना हुई जिसने अफसरों के हाथ-पांव फूला दिए। दरअसल गिरीश चंद्र बांदा पहुंचे थे। यहां रात में सर्किट हाउस में सोते समय एक चूहे ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। आशंका सांप द्वारा डंसे जाने की भी लगी। ऐसे में आननफानन में रात में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उन्हें चूहे द्वारा काटे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मरहम पट्टी कर सोमवार तड़के उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान रात भर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा और अफसरों का जमावड़ा लगा रहा। डीएम से लगाकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, अन्य पुलिस अधिकारी तक अस्पताल पहुंच गए थे।

गिरीश चंद्र बुंदेलखंड में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने शुक्रवार को बांदा जिले के दौर पर पहुंचे थे। वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे। रात करीब तीन बजे सोते समय उन्हें अहसास हुआ कि किसी जीव ने उनके दाएं हाथ की उंगली में काट लिया है।

सर्किट हाउस के आसपास यहां घना जंगल है। इसलिए सांप के डंसने का भी संदेह हुआ। इसके बाद अफरातफरी मच गई। सांप के काटे जाने की घबराहट में गिरीश चंद्र की तबीयत भी खराब होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में पता चला कि उन्हें किसी चूहे या छछूंदर ने काटा है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि सांप द्वारा नहीं काटे जाने की पुष्टि के बाद गिरीश चंद्र की तबीयत में भी सुधार होने लगा। अधिकारी ने बताया कि मंत्री अब स्वस्थ्य हैं और सोमवार सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Web Title: UP minister Girish Chandra was bitten by rat in circuit house, admitted to hospital for first aid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे