लाइव न्यूज़ :

उप्र: चिकित्सकीय जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि, पुलिस ने बलात्कार के आरोप जोड़े

By भाषा | Updated: October 27, 2021 13:13 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 27 अक्टूबर बुलंदशहर में 13 वर्षीय किशोरी की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस संबंधी मामले में दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार के आरोप भी जोड़ दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नाबालिग से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। किशोरी के शरीर पर जख्म के निशान भी हैं और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। किशोरी का फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 15 अक्टूबर को उस समय हुई थी, जब पीड़िता के अभिभावक खेत में काम करने गए थे और वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी करीब 12 बजे 45 वर्षीय पड़ोसी किशोरी को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। नाबालिग के परिवार की शिकायत पर अहदमगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी में दुष्कर्म के आरोप भी जोड़ दिए गए है। पीड़ित परिवार को लक्ष्मीबाई योजना के तहत वित्तीय सहायता देने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस को इस मामले में दुष्कर्म से संबंधित धारा जोड़ने का निर्देश देने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?