लाइव न्यूज़ :

उप्र: महापौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, जांच समिति गठित

By भाषा | Updated: September 16, 2021 00:00 IST

Open in App

मथुरा, 15 सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर मुकेश कुमार वाल्मीकि पर एक पीड़ित परिवार ने बीस लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त ने इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

पीड़ित परिवार ने निगम की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आरोप लगाए और चेतावनी दी है कि यदि न्याय न मिला तो वे अपने परिवार के सभी नौ सदस्यों के साथ महापौर के निवास के निकट आत्महत्या कर लेगा।

आर्य समाज रोड पर दर्जी की दुकान करने वाले लख्मीचंद पाल एवं उनकी पत्नी शिल्पी पाल ने बुधवार को निगम की कार्यकारिणी की बैठक में अचानक पहुंचकर महापौर पर आरोप लगाया कि निगम के मालिकाना हक वाली जिस दुकान में वे दर्जी का कार्य करते हैं, उसे खाली नहीं कराने की ऐवज में महापौर ने बीस लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे नहीं देने पर दुकान किसी जोहरी को देने की बात कही गई।

वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर ने कहा कि लख्मीचंद न तो दुकान का मालिक है और न ही किराएदार। वह किराए की रसीद तक नहीं दिखा सका है। उन्होंने कहा कि केवल दुकान हड़पने के लिए झूठा आरोप लगा रहा है और निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे।

इस बीच, नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि महापौर पर लगे आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इसमें पार्षद रश्मि शर्मा, तिलकवीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम और कर अधीक्षक उम्मेद सिंह शामिल हैं। यह समिति बोर्ड बैठक में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो