उप्र: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:56 IST2021-10-08T12:56:34+5:302021-10-08T12:56:34+5:30

UP: Man arrested for raping teenager | उप्र: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दिया। लड़की के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सिंह ने किशोरी से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में इससे इनकार कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Man arrested for raping teenager

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे