उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:03 IST2021-04-15T23:03:44+5:302021-04-15T23:03:44+5:30

UP: lyricist Rajendra Rajan passes away | उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन

उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन

सहारनपुर (उप्र), 15 अप्रैल देश-विदेश मे अपने गीतों से सहारनपुर की पहचान बनाने वाले प्रख्यात गीतकार राजेन्द्र राजन का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

राजन पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

साहित्यकार डॉ वीरेन्द्र आजम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देश-विदेश के मंचों पर अपने गीतों से वाहवाही लूटने वाले राजेन्द्र राजन के निधन से साहित्यिक जगत मे शोक की लहर दौड़ गई है।

आजम ने बताया कि अपने गीतों से सबको मंत्रमुग्ध करने वाले राजन को महादेवी पुरस्कार, साहित्य भूषण पुरस्कार, कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर पुरस्कार से नवाजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: lyricist Rajendra Rajan passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे