UP Lok Sabha elections 2024 phase 5: 8 राज्य की 49 सीट, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह की साख लगी है दांव पर
By आकाश चौरसिया | Updated: May 14, 2024 11:37 IST2024-05-14T11:17:41+5:302024-05-14T11:37:32+5:30
UP Lok Sabha elections 2024 phase 5: पांचवें चरण के चुनाव की 49 सीटों पर मतदान होना है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि यहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह और खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
UP Lok Sabha elections 2024 phase 5:लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण की वोटिंग 20 मई को होनी है, ऐसे में उत्तर प्रदेश की कई अहम सीटों पर सभी की नजर है, जिसमें अमेठी, रायबरेली और लखनऊ शामिल हैं। गौरतलब है कि इस चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होना है। बिहार की 5 सीट, झारखंड की 3 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीट, ओडिशा की 5 सीट, यूपी की 14 सीट, पश्चिम बंगाल की 7 सीट, जम्मू और लद्दाख की 1-1 सीटें शामिल हैं।
अमेठी लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार स्मृति ईरानी के सामने गांधी परिवार के खास और पुराने कांग्रेस किशोरी लाल शर्मा इस बार मैदान में है। हालांकि, ये भी माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी इस बार दोबारा रण जीतने का दम भर रही हैं। वहीं, रायबरेली लोकसभा से खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके सामने दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। हालांकि, राहुल गांधी केरला की वायनाड लोकसभा सीट से तो लड़ ही रहे हैं, साथ ही इस बार फिर से दूसरी सीट यानी कि रायबरेली से दम भर रहे हैं।
वहीं, लखनऊ संसदीय क्षेत्र से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार मैदान में है और सामने आई खबरों के मुताबिक, उन्हें इस बार कोई सीधी टक्कर नहीं मिलती दिख रही है। माना ये भी जा रहा है कि वो इस बार भी यहां से जीतेंगे। इनके अलावा कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट गया और उनकी जगह उनके छोटे बेटे करण सिंह भूषण को टिकट दिया है। हालांकि महिला पहलवानों के सामने आने से बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
2019 के आम चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिन 80 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से 62 सीटें जीतीं, जबकि मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10 सीटें जीतीं। समाजवादी पार्टी और अपना दल (सेक्युलर) क्रमशः 5 और 2 सीटें ही जीत सकीं। इस चुनाव में कांग्रेस केवल एक सीट हासिल कर पाई। साल 2014 के चुनावों में, BJP ने जिन 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 71 सीटें हासिल कीं। समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस और अपना दल ने 2-2 सीटें जीतीं।
लोकसभा क्षेत्र एनडीए इंडिया
झांसी अनुराग शर्मा (BJP) भगत राम मिश्रा (समाजवादी पार्टी)
बांदा आरके सिंह पटेल (भाजपा) कृष्णा देवी पटेल (समाजवादी पार्टी)
मोहनगंज (SC) कौशल किशोर (BJP) आरके चौधरी (SP)