लाइव न्यूज़ :

उप्र विधान परिषद चुनाव: भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में पूर्व नौकरशाह शर्मा का नाम शामिल

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:16 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शुक्रवार को जारी की गई उम्‍मीदवारों की पहली सूची में पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा का नाम भी शामिल है।

विधान परिषद की 12 सीटों के लिए मतदान 28 फरवरी को होना है।

गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनि सेवा (आईएएस) अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर बृहस्‍पतिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की थी।

शर्मा ने विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा शुक्रवार को उन्हें उम्‍मीदवार घोषित किये जाने के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, '' भाजपा ने मुझे विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में प्रत्‍याशी घोषित किया है। इसके लिए पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (उत्तर प्रदेश के) मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा नेतृत्‍व को धन्‍यवाद देता हूं।''

भाजपा द्वारा जारी उम्‍मीदवारों की पहली सूची में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, उप मुख्‍यमंत्री डाक्‍टर दिनेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मण आचार्य के भी नाम शामिल है।

पहली सूची में शामिल कुल चार उम्मीदवारों में सिर्फ शर्मा ही नये चेहरे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि बृहस्‍पतिवार को प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में शर्मा को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह