यूपीः शादी की रस्म आदायगी के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2022 09:02 IST2022-02-17T07:42:24+5:302022-02-17T09:02:45+5:30

घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे की है।  गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि घटना एक शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई।

UP Kushinagar 13 women died after falling in a well know how this accident happened | यूपीः शादी की रस्म आदायगी के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

यूपीः शादी की रस्म आदायगी के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

Highlightsघटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे की हैएक शादी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग एक कुएं के स्लैब पर बैठे थे भारी भार के कारण स्लैब (पटिया) टूट गया और लोग कुएं में गिर गए

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक शादी के कार्यक्रम में कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंं। घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे की है। घटना पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि परमेश्वर कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में शादी के लिए हल्दी की रस्म हो रही थी और कुछ महिलाएं एवं लड़कियां कुएं के ऊपर लगे जाल पर बैठकर रस्म अदा कर रही थीं। इस दौरान वह जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुए में जा गिरे। डीएम ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें पूजा (19), शशि कला (15), शकुंतला (35), ममता देवी (35), मीरा (25), पूजा (20), परी (एक), ज्योति (15), राधिका (16), सुंदरी (15), आरती (10), पप्पी (20) और मनु (18) शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

हादसे पर पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में खेद जताते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Web Title: UP Kushinagar 13 women died after falling in a well know how this accident happened

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे