लाइव न्यूज़ :

उप्र क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव: शाह ने भाजपा की जीत के लिए योगी व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में क्षेत्र (ब्लॉक) पंचायत प्रमुख चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य नेताओं को शनिवार को बधाई दी। साथ ही, कहा कि यह राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों पर लोगों के विश्वास का प्रतिफल है।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उप्र भाजपा को मिली यह भव्य जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतिफल है। इस विजय पर योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह जी व पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई।’’

वहीं, मुख्‍यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के समाज के हर तबके तक बिना भेदभाव पहुंचने से यह जीत मिली है।

उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 825 सीटों में भाजपा और इसके सहयोगियों ने 635 सीटों पर जीत दर्ज की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच