लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन के बीच मथुरा में हिंसक जानवर के पैरों के निशान मिलने से लोगों में भय, खोजबीन जारी

By भाषा | Updated: April 26, 2020 13:44 IST

। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बार भी जंगली जानवर के पैरों के निशान गोवर्धन तहसील क्षेत्र में ही मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि यह जानवर भी पकड़े गए तेंदुए के परिवार से संबंधित कोई नर या मादा हो सकता है।वनकर्मियों को संदेह है कि यह एक पूरा परिवार भी हो सकता है

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सप्ताह पूर्व एक तेंदुआ पकड़े जाने के बाद एक बाद फिर किसी हिंसक जानवर के पैरों के निशान मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बार भी जंगली जानवर के पैरों के निशान गोवर्धन तहसील क्षेत्र में ही मिले हैं।

जानकारी मिलते ही इलाके के रेंजर बीएस परमार ने खोजबीन की तो हिंसक जानवर के पैरों के निशान गांव के बाहर जंगल में कई जगह मिले। माना जा रहा है कि यह जानवर भी पकड़े गए तेंदुए के परिवार से संबंधित कोई नर या मादा हो सकता है।

वनकर्मियों को संदेह है कि यह एक पूरा परिवार भी हो सकता है। प्रभारी जिला वन अधिकारी एवं मथुरा के रेंजर मुकेश मीणा ने बताया, ‘‘अभी हम लोग 21 अप्रैल को पकड़े गए तेंदुए के बारे में आसपास के अभयारण्य से जानकारी लेने का प्रयास कर ही रहे थे कि एक और नए जानवर के बारे में जानकारी मिली है।

प्रमाण एकत्र कर लिए गए हैं और अन्य वन्य क्षेत्रों से इनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। तब तक ग्रामीणों को निर्जन इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।’’ 

टॅग्स :मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों