लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: पिता का आरोप बच्चे के शव के लिये वाहन नहीं दिया, अस्पताल ने किया इंकार

By भाषा | Updated: April 27, 2020 23:23 IST

इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन बच्चे के शव को घर तक ले जाने के लिए कोई भी वाहन नहीं दिलवाया, शव वाहन न मिलने की वजह से सलीम अपने बच्चे को गोद मे लेकर पैदल घर चले गए।

Open in App

बदायूं: शहर के मोहल्ला ऊपरपारा के रहने वाले सलीम ने सोमवार को आरोप लगाया है कि उसके बच्चे की बीमारी के बाद मौत के बाद सरकारी अस्पताल से उसे शव ले जाने के लिये वाहन नहीं दिया गया लेकिन अस्पताल ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

सलीम ने बताया कि उसके सात माह के बच्चे की तबियत खराब हो गई, इस पर वह आज दोपहर बाद अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन बच्चे के शव को घर तक ले जाने के लिए कोई भी वाहन नहीं दिलवाया, शव वाहन न मिलने की वजह से सलीम अपने बच्चे को गोद मे लेकर पैदल घर चले गए।

इस मामले में जिला अस्पताल बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुकुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के परिजनों ने शव वाहन की मांग नहीं की होगी, अगर शव वाहन की मांग की गई होती तो शव वाहन जरूर मिलता। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन