लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना महामारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बोला हमला, औरैया सड़क हादसे पर कही ये बात  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2020 21:17 IST

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संकट में अगर कोई संस्था अथवा दल सहयोग देने में रुचि लेना चाहता है तथा प्रदेश सरकार को सूची (प्रवासी श्रमिको एवं साधनों की) भेजेंगी तो उन्हें अवश्य अनुमति मिलेगी, उसका स्वागत भी होगा।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की निन्दा होनी चाहिए। वहीं, औरैया जिले में एक सड़क हादसे में हुई 24 प्रवासी मजदूरों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिये जिम्मेदार एक ट्रक पंजाब से तथा दूसरा राजस्थान से आया था। 

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संकट में अगर कोई संस्था अथवा दल सहयोग देने में रुचि लेना चाहता है तथा प्रदेश सरकार को सूची (प्रवासी श्रमिको एवं साधनों की) भेजेंगी तो उन्हें अवश्य अनुमति मिलेगी, उसका स्वागत भी होगा।

) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों से पैदल, दोपहिया वाहन तथा ट्रक जैसे अवैध एवं असुरक्षित वाहनों से न आने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को फौरन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात राज्य के सभी जिलाधिकारियों, जिला पुलिस प्रमुखों तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गयी समीक्षा के दौरान कहा कि वर्तमान में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘‘सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासी कामगार एवं श्रमिक असुरक्षित ढंग से यात्रा न करें।

ऐसे कामगारों को रोक कर सबसे पहले उन्हें भोजन एवं पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।” योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाएं। ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया