लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना महामारी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश, हर जिले में 15000 से 25000 क्षमता वाले पृथकवास केंद्र खोले जायें

By भाषा | Updated: April 28, 2020 04:47 IST

इसके अलावा इन केंद्रों पर अच्छे व पर्याप्त भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देडेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाये जाने पर बल देते हुए उन्होंने कोविड अस्पतालों और नाॅन कोविड अस्पतालों को अलग-अलग परिसरों में बनाये जाने के निर्देश दिये। पृथक—वास केंद्रों पर एनसीसी के प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैनात किए जाएं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पृथक—वास केंद्र में राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात किए जाएं। इसके साथ ही योगी ने कोविड और नाॅन कोविड अस्पतालों को अलग-अलग परिसरों में बनाये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन व्यवस्था का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि मण्डी खुले स्थानों में लगवायी जाए तथा इनमें सामाजिक मेल जोल की दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। योगी ने कहा कि होम डिलीवरी में लगे लोगों का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाए और प्रत्येक जनपद में 15,000 से 25,000 क्षमता के पृथक—वास केंद्र एवं आश्रय स्थल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पृथक—वास में रखे गये लोगों के नाम, पता, मोबाइल नम्बर युक्त सूची तैयार की जाए। इसके अलावा इन केंद्रों पर अच्छे व पर्याप्त भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को निश्चित रूप से पृथक—वास में भेजा जाये और इससे पूर्व सभी श्रमिकों की मेडिकल जाँच भी सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने कहा कि पृथक—वास केंद्रों पर एनसीसी के प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैनात किए जाएं। डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाये जाने पर बल देते हुए उन्होंने कोविड अस्पतालों और नाॅन कोविड अस्पतालों को अलग-अलग परिसरों में बनाये जाने के निर्देश दिये। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों