लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में संक्रमण के मामले आए सामने, प्रदेश के 18 जिलों में एक भी मामला नहीं है

By अनुराग आनंद | Updated: April 25, 2020 16:39 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे 18 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का फैसला किया है, जिनमें संक्रमण के मामले ज्यादा हैं, इन अधिकारियों में चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में हॉटस्पॉट को लेकर बनायी गयी रणनीति का लाभ देखने को मिल रहा है।प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में फोन नंबर जारी किये गये हैं।

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के 57 जिलों में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 10 जिलों में अब कोरोना संक्रमण का कोई सक्रिय मामला नहीं है। इसका मतलब है कि राज्य के 47 जिलों में ही अब कोरोना संक्रमण के मामले संक्रिय हैं। 

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है कि अब तक प्रदेश के 18 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमण के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।\

प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे 18 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का फैसला किया है, जिनमें संक्रमण के मामले ज्यादा हैं, इन अधिकारियों में चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। उन्होंने बताया, ‘‘पिछले कुछ समय से रोजाना 100 से ज्यादा कोविड-19 के मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन पिछले दो दिन में इसमें कमी आयी है।

 प्रसाद ने कहा कि हॉटस्पॉट को लेकर बनायी गयी रणनीति का लाभ देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में चूंकि सामान्य ओपीडी नहहीं चल रही है इसलिए टेली परामर्श की सुविधा प्रदान की जा रही है, निजी क्षेत्र के चिकित्सकों से भी कहा गया है कि वे टेली मेडिसिन से परामर्श दे सकते हैं।

प्रसाद ने बताया, ‘‘प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में फोन नंबर जारी किये गये हैं। इन नंबरों के जरिए व्यक्ति घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकता है। डॉक्टर का नाम और फोन नंबर हर जिले के अखबारों में दे दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि लखनऊ के केजीएमयू और एसजीपीजीआई तथा सैफई और मेरठ के मेडिकल कॉलेजों में पूल टेस्टिंग लगातार चल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया