लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए 527 सामुदायिक रसोईघर शुरू, ढाई करोड़ से ज्यादा राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित

By भाषा | Updated: March 28, 2020 20:08 IST

नि:शुल्क श्रेणी के लगभग 70 लाख 96 हजार 415 राशन कार्डों पर खाद्यान्न बांटा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एसजीपीजीआई स्थित तीसरे स्तर के कोविड—19 अस्पताल का निरीक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में अब तक कुल चार लाख 66 हजार वाहनों की जांच की गई व एक लाख 15 हजार का चालान हुआ है।इसके साथ ही यूपी में अब तक दो करोड़ 35 लाख 97 हजार का जुर्माना वसूला गया। 

लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये घोषित लॉकडाउन (बंद) के दौरान जहां-तहां फंसे लोगों और गरीबों तक भोजन पहुंचाने के लिये पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 527 सामुदायिक रसोईघर शुरू किये गये हैं। सरकार ने सामाजिक और धार्मिक संगठनों से इनमें सहयोग का आग्रह किया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कुल 527 सामुदायिक रसोईघर (कम्युनिटी किचन) संचालित किये जा रहे हैं। इनमें हजारों की संख्या में फूड पैकेट तैयार कर रेलवे स्टेशनों तथा अन्य स्थानों पर रुके हुए लोगों में बांटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम आग्रह करना चाहेंगे। हम सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं को जोड़ना चाहेंगे। कहीं भी अगर कोई व्यक्ति या परिवार भूखा है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से जिलाधिकारी को दें। अवस्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल तीन करोड़ 23 लाख 49 हजार राशन कार्ड हैं। उनमें से एक करोड़ 94 लाख 44 हजार 201 राशनकार्ड धारकों को कल तक खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन वितरित कर दिया है।

नि:शुल्क श्रेणी के लगभग 70 लाख 96 हजार 415 राशन कार्डों पर खाद्यान्न बांटा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एसजीपीजीआई स्थित तीसरे स्तर के कोविड—19 अस्पताल का निरीक्षण किया।

इसके अलावा उन्होंने एक और केंद्र का निरीक्षण किया जहां फूड पैकेट बनाये जा रहे हैं। अवस्थी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके बंद की अवधि में लोगों के लिये खाद्यान्न, सब्जी और दूध की आपूर्ति की समीक्षा की।

पूरे प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की घर—घर आपूर्ति के लिये 26298 वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। इनमें 8285 चौपहिया वाहन और 18013 ठेले हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह नौ बजे तक बंद के उल्लंघन के आरोप में लगभग 4642 मुकदमे दर्ज हुए हैं। कुल 14115 लोगों का चालान हुआ है। कुल चार लाख 66 हजार वाहनों की जांच की गई व एक लाख 15 हजार का चालान हुआ है। साथ ही दो करोड़ 35 लाख 97 हजार का जुर्माना वसूला गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?