लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: वाराणसी में कोरोना वायरस संक्रमण के 5 नए मामले आए सामने, सभी संक्रमितों का संबंध तबलीगी जमात से है

By भाषा | Updated: April 17, 2020 16:22 IST

जिलाधिकारी ने कहा कि शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेन्टर में रखे गए संदिग्ध लोगों की दोबारा जांच की गई जिनमें से 24 में संक्रमण की बात समाने नहीं आई जबकि तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देजमात में शामिल तेलंगाना की 5 महिलाएं इनके घर 2 दिन तक रुकी थीं।जमात के लोग जिस भी मस्जिद या घरों में रुके थे उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई थी।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पांच और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया, “वाराणसी जनपद में बीएचयू से प्राप्त नमूनों की रिपोर्ट के अनुसार पांच और लोगों को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। पांचों का सबंध दिल्ली की जमात या उनके व्यक्तियों से है।”

उन्होंने बताया कि इनमे से 3 व्यक्ति क्रमशः मदन पुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति व नक्की घाट निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति जमात में शामिल थे और इनकी पहली जांच की रिपोर्ट में संक्रमित होने की बात नहीं आयी थी। उन्होंने कहा कि इन तीनों मरीजों समेत जमात से जुड़े 27 संक्रमित लोगों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेन्टर पर ही रखा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी की दोबारा जांच की गई जिनमें से 24 में संक्रमण की बात समाने नहीं आई जबकि इन तीनों संक्रमित मरीजों को अब वापस दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2 और संक्रमित लोगों में 19 वर्षीय एक लड़का तथा 21 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं।

ये दोनों पांडे हवेली के एक ही घर के निवासी हैं। जमात में शामिल तेलंगाना की 5 महिलाएं इनके घर 2 दिन तक रुकी थीं। जमात के लोग जिस भी मस्जिद या घरों में रुके थे उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई थी। इसी के अंतर्गत इनके सैम्पल लिए गए थे।

इन दोनों को भी दीन दयाल अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है। नक्की घाट निवासी के अलावा चार केस मदन पुरा के हॉटस्पॉट से ही संबंधित हैं। वाराणसी में अब संक्रमण के कुल मामले 14 हो गए हैं जिनमे से 5 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एक मरीज की मौत हो चुकी है और आठ का अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवाराणसीसीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव