लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़ कर हुई 846

By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:18 IST

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 13 लोगों की मौत हुई है - इनमें आगरा मं पांच, मुरादाबाद में दो और लखनऊ, कानपुर, बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर और वाराणसी से एक-एक मामले शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान सचिव, स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया, ‘‘राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 846 हो गई है, ये 48 जिलों में हैं। कुल मामलों में 74 मरीजों का उपचार किया गया और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले शुक्रवार को सामने आने के साथ राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 846 पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बीच, बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिये एक मस्जिद में एकत्र होने को लेकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बहराइच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बैरीमहेशपुर गांव में कुछ लोग लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिये एकत्र हुए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी लोगों को पृथक वास में भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 13 लोगों की मौत हुई है - इनमें आगरा मं पांच, मुरादाबाद में दो और लखनऊ, कानपुर, बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर और वाराणसी से एक-एक मामले शामिल हैं। प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया, ‘‘राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 846 हो गई है, ये 48 जिलों में हैं।

कुल मामलों में 74 मरीजों का उपचार किया गया और अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’ उन्होंने बताया कि तीन जिलों--पीलीभीत, हाथरस और महाराजगंज--में फिलहाल कोई भी ऐसा मामला नहीं है, जिसमें मरीज का इलाज चल रहा हो। इन जिलों में शुरूआत में मामले सामने आये थे।

उन्होंने बताया, ‘‘अभी आइसोलेशन वार्ड में 993 रोगी भर्ती हैं जबकि पृथक केंद्र में 10,714 रोगी हैं।’’ कुछ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है। जिन किट की बात की जा रही है वे पुराने थे और वे पिछले साल एच1एन1 की जांच के लिये खरीदी गई थी।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया