लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: आज प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले आए सामने, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 1510

By अनुराग आनंद | Updated: April 24, 2020 15:37 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर अब 1510 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 206 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं।उत्तर प्रदेश में अब तक इस बीमारी की वजह से 24 लोगों की मौत हुई है।

प्रयागराज: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। आज प्रयागराज में कोरोना के तीन नए संक्रमित मामले पाए गए हैं। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर अब 1510 हो गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, प्रदेश में 206 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं और इस बीमारी की वजह से राज्य में 24 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा, कानपुर जिले में मदरसे के 13 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। ये छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित तबलीगी जमात के लोगों के साथ कथित तौर पर संपर्क में आए थे। इसके साथ कानपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढकर 107 हो गये हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार को 50 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 13 संक्रमित निकले।

ये नमूने उन लोगों के हैं जो कुली बाजार क्षेत्र में रहते हैं, यह हॉटस्पॉट क्षेत्र है। यहीं के 30 लोग पहले संक्रमित पाये गये थे। शुक्ला ने बताया कि इन मरीजों को पृथक कर दिया गया था। अब उन्हें सरकारी अस्पतालों के कोविड—19 पृथक वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों के संपर्क के कौन कौन अन्य लोग आये, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है । कानपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं । 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकानपुरप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया