लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1134 संक्रमित मरीज, प्रदेश के 53 जिलों में फैला है संक्रमण

By भाषा | Updated: April 21, 2020 17:39 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में अब तक इसका संक्रमण फैल चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1294 पहुंच गई है।1294 कोरोना मरीजों में से 140 ठीक हो गए हैं और 1134 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के 1134 मामले है। कुल 1294 मामलों में से 140 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में प्रभावित 53 जिलों में से नौ जिले ऐसे है जिनमें एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। 

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में अब तक इसका संक्रमण फैल चुका है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1294 पहुंच गई है और 18 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1134 है, कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 1294 है, जिसमें से 140 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।"

अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "कोरोना वायरस के संक्रमित मामले अब तक उत्तर प्रदेश के 53 जिलों से मिले हैं। 53 में से 9 जिलों में सक्रिय मामले अब जीरो हो गए हैं और वहां पर सभी मरीज ठीक हो चुके हैं।"

बता दें उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1294 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 18 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है और 140 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी राज्य में कोरोना वायरस के 1134 एक्टिन केस हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18601 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 590 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है और 3251 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी देश में कोरोना के कुल 14759 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा