लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: मथुरा में घर लौट रहे तीन मजदूरों की मौत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मदद

By भाषा | Updated: May 17, 2020 14:15 IST

रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान प्रसाद रेलवे चिकित्सक धीरेंद्र गुप्ता के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसमें सवार गंभीर रूप से बीमार 54 वर्षीय शिवजी प्रसाद को स्टेशन पर उतारा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मथुरा जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना मिली कि अलवर से बलिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में किसी मजदूर की तबियत खराब है। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक फिसल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा शमशाद व सुहेल घायल हो गए।

मथुरा:कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन में घर लौट रहे तीन श्रमिकों की अलग-अलग हादसे में मौत हो गई लेकिन इससे भी ज्यादा दुखद यह था कि उनके परिजन के पास शवों को घर तक ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मदद की पेशकश करते हुए साथियों की सहायता से उनके लिए न केवल एंबुलेंस मुहैया कराई, बल्कि रास्ते में भोजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी किया। शुक्रवार की शाम मथुरा जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना मिली कि अलवर से बलिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में किसी मजदूर की तबियत खराब है।

रेलवे सुरक्षा बल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान प्रसाद रेलवे चिकित्सक धीरेंद्र गुप्ता के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसमें सवार गंभीर रूप से बीमार 54 वर्षीय शिवजी प्रसाद को स्टेशन पर उतारा गया। रेलवे चिकित्सक ने उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

प्रसाद के साथ यात्रा कर रही उसकी पत्नी बुधला देवी व बड़ा पुत्र बजरंगी के पास शव को बलिया तक ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। वहीं एक अन्य हादसे में दिल्ली में वेल्डिंग का काम करने वाले 29 वर्षीय जिया उल हक अपने 25 वर्षीय साले सुहेल एवं शमशाद के साथ बाइक से घर जाने के लिए शुक्रवार रात निकला।

शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक फिसल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा शमशाद व सुहेल घायल हो गए। महावन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुहेल के पास भी शव को पश्चिम चम्पारण ले जाने और खाना खाने तक के पैसे नहीं थे। इन दोनों परिवारों की इस परिस्थिति का जब जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता चला तो उन्होंने कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा को मजदूर परिवारों की व्यथा बताई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिश्रा ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से बात की जिस पर उन्होंने दोनों मजदूर परिवारों की मदद के लिए सहायक स्टाम्प महाप्रबंधक अरुण प्रकाश के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई तथा राह खर्च के लिए कुछ धनराशि भी प्रदान की। इसके अलावा एक अन्य मजदूर की बस से गिरकर मौत हो गई।

वह कोसीकलां से बसों में बैठकर घर वापस जा रहे मजदूरों की बस पर चढ़ गया था किंतु रास्ते में बस से गिर जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया