लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: लखनऊ में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित, मरीजों की संख्या 2 हुई

By भाषा | Updated: March 14, 2020 15:00 IST

डॉ हिमांशु के अनुसार इससे पहले कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर 11 मार्च को कोरोना के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में हो रहा है।CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है।

लखनऊलखनऊ में 22 साल का एक युवक कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है और उसे किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ राजधानी में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो हो गई है। यह रोगी पहली महिला रोगी का रिश्तेदार है जो कनाडा से भारत आयी थी। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी :केजीएमयू: के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रो डी हिमांशू ने 'भाषा' को बताया कि सर्दी जुकाम से पीड़ित युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इसके नमूने परीक्षण के लिये केजीएमयू भेजे गये थे। शुक्रवार रात नमूने की जांच पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को केजीएमयू भेज दिया गया जहां उसे अलग वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस रोगी के नमूने विस्तृत परीक्षण के लिये पुणे भेजे जा रहे हैं। युवक की हालत फिलहाल स्थिर है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि यह युवक कनाडा में रहने वाली महिला का रिश्तेदार है और उसके संपर्क में आने के कारण ही वह भी संक्रमित हुआ है।

डॉ हिमांशु के अनुसार इससे पहले कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 35 वर्षीय महिला डॉक्टर 11 मार्च को कोरोना के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह आठ मार्च को अपने पति के साथ लखनऊ अपने रिश्तेदारों से मिलने आयी थी। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद हल्का बुखार होने के बाद 11 मार्च को वह केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में आई तो जांच में पता चला कि वह करोना वायरस से ग्रसित है। दोबारा जांच में भी करोना वायरस की पुष्टि हुई। विस्तृत जांच के लिए महिला के नमूने पुणे भेजे गए हैं।

डॉक्टर ने बताया कि महिला के पति की भी कोरोना के संदेह में जांच की गई थी लेकिन जांच नेगेटिव निकलने के बाद उसे दो दिन अस्पताल में रखने के बाद छुट्टी दे दी गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 11 रोगी पाये गए हैं जिसमें से सात आगरा के, दो गाजियाबाद के, एक नोएडा तथा एक लखनऊ का है।

इनमें से 10 का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में तथा एक का उपचार लखनऊ के केजीएमयू में हो रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है। सरकार की तरफ से इससे लडऩे के हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये प्रदेश सरकार ने निजी विधालयों सहित सभी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद कर देने की घोषणा की है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथपुणे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा