लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: कोरोना वायरस की वजह से संयुक्त सेना भर्ती प्रक्रिया को फिर से टाला गया

By भाषा | Updated: March 13, 2020 17:21 IST

सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए आगरा और अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मथुरा और फिरोजाबाद जिलों के युवाओं से आवेदन मांगे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस भर्ती प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश के छह जिलों के 1.21 लाख युवाओं ने आवेदन किया था।मथुरा जिला प्रशासन ने वर्तमान स्थितियों को देखते हुए इसे फिलहाल टालने के लिए सेना से आग्रह किया था।

मथुराउत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 17 मार्च को होने वाली आगरा और अलीगढ़ मण्डल के छह जिलों की संयुक्त सेना भर्ती की प्रक्रिया को एक बार फिर टाल दिया गया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने सेना से इस भर्ती प्रक्रिया को टाले जाने का अनुरोध किया था जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए आगरा और अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मथुरा और फिरोजाबाद जिलों के युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। सूत्रों ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च से मथुरा के ईगल ग्राउंड पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी।

इसके लिए संबंधित छह जिलों के 1.21 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। सेना ने भी तैयारी पूरी कर ली थी। उन्होंने बताया कि लेकिन मथुरा जिला प्रशासन ने वर्तमान स्थितियों को देखते हुए इसे फिलहाल टालने के लिए सेना से आग्रह किया था। इस बीच मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह ने बताया, "शासन के निर्देश हैं कि कोरोना वायरस को देखते हुए भीड़ एकत्र नहीं की जाए।

इसी के तहत सेना की भर्ती टाली गई है। हमने इस संबंध में सेना को फिलहाल अभ्यर्थियों का जमावड़ा नहीं करने की सलाह दी थी, जिसे मानते हुए सेना की ओर से भर्ती टालने का निर्णय लिया गया।" गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं एवं जिले में होली आयोजनों के चलते सैन्य भर्ती टाली जा चुकी है। तब, छह फरवरी से एक सप्ताह के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु की जानी थी।

टॅग्स :भारतीय सेनाउत्तर प्रदेशमथुराइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह