लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले मथुरा के 26 शिक्षकों का रोका गया वेतन

By भाषा | Updated: May 8, 2020 15:20 IST

इसी सप्ताह आए अदालत के नए आदेश के बाद बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी और सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को कागजातों के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें से 33 लोगों की डिग्री पूरी तरह से फर्जी पाई गईं, जबकि 26 डिग्रियों में छेड़छाड़ की गई थी। निदेशक (बेसिक शिक्षा) के निर्देश पर पहले इन सभी को निलंबित किया।

मथुरा: मथुरा जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डिग्री में छेड़छाड़ करने के बाद उसके आधार पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में नौकरी पाने वाले 26 लोगों का वेतन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रोक दिया है। इससे पहले फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 33 लोगों का वेतन रोका जा चुका है।

गौरतलब है कि 2004-05 में बीएड की डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वालों की एसआईटी (विशेष जांच दल) जांच में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 4,700 से अधिक छात्रों के प्रमाण पत्रों को फर्जी घोषित किया गया था। इनमें से मथुरा में 59 लोगों को 2018 के दौरान परिषदीय विद्यालयों में नौकरी मिली थी।

इसमें से 33 लोगों की डिग्री पूरी तरह से फर्जी पाई गईं, जबकि 26 डिग्रियों में छेड़छाड़ की गई थी। निदेशक (बेसिक शिक्षा) के निर्देश पर पहले इन सभी को निलंबित किया और फिर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। बाद में डिग्री से छेड़छाड़ के मामलों में अदालत ने बर्खास्तगी को खारिज करते हुए वेतन देने के आदेश दिए।

इसी सप्ताह आए अदालत के नए आदेश के बाद बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी और सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को कागजातों के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। फर्जी डिग्री वालों का वेतन पहले से ही रोका जा चुका है।

बीएसए चंद्रशेखर ने फर्जी शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ उच्च न्यायालय के आदेश पर इस मामले में वेतन रोकने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही हैं। इसमें पहले दिए जा चुके वेतन की वसूली और रिपोर्ट दर्ज कराना भी शामिल है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया