उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने आप सांसद पर मानहानि का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:56 IST2021-10-01T21:56:45+5:302021-10-01T21:56:45+5:30

UP Jal Shakti Minister files defamation case against AAP MP | उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने आप सांसद पर मानहानि का मामला दर्ज कराया

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने आप सांसद पर मानहानि का मामला दर्ज कराया

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया और 21 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की।

राज्‍य सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जल जीवन मिशन में तीस हजार करोड़ रूपये के कथित घोटाले संबधी बयान देने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि आप सांसद ने उनकी मानहानि की और उनकी छवि को धूमिल करने का काम किया है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन ने दावे को नियमित दीवानी वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने प्रतिवादी संजय सिंह को 25 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

महेंद्र सिंह ने यह मांग भी की है कि सोशल मीडिया पर डाले गये फुटेज व पोस्‍ट को हटाने का संजय सिंह को आदेश दिया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP Jal Shakti Minister files defamation case against AAP MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे