लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह भी पाए गए कोरोना संक्रमित, लखनऊ में थे CM शिवराज के साथ

By भाषा | Updated: August 3, 2020 00:53 IST

रविवार (2 अगस्त) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमित शाह और बीएस येदियुरप्पा दोनों नेता डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में रविवार सुबह निधन हो गया। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये। स्वतंत्र देव सिंह ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।'' उन्होंने कहा, ''मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वह दिशा-निर्देश के अनुसार स्वयं पृथक-वास में चले जाएं और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।'' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि डॉक्टर की सलाह पर वह गृह पृथक-वास में चले गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''कोरोना महामारी की विभीषिका के बीच जनसेवा में संलग्न भाजपा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई।'' उन्होंने कहा, ''कुशल चिकित्सकों की देख-रेख और आपके मजबूत आत्मबल से कोरोना शीघ्र ही परास्त होगा। प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।''

UP  कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह पाए गए कोरोना संक्रमित

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (जलशक्ति मंत्री) कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने दी। सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लखनऊ दौरे के वक्त उनके साथ रहे थे। चौहान भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ आये थे।

वहीं, संक्रमित होने के बाद अस्पताल में उपचार करा रहीं प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण का रविवार सुबह निधन हो गया। इससे पहले, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह