लाइव न्यूज़ :

उप्र: सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी के उत्पीड़न के आरोपों को लेकर आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:09 IST

Open in App

गाजियाबाद/लखनऊ, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी का उत्पीड़न करने के आरोपों को लेकर जांच शुरू की है।

गाजियाबाद में रहने वाले सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी बी आर मीणा के खिलाफ ट्विटर पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। मीणा वर्तमान में इलाहाबाद में पीएसी के महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

अशोक कुमार ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया, '' इलाहाबाद पीएसी के महानिरीक्षक और 97 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा ने मेरी बेटी को देर रात कॉल किये और अलग-अलग नंबरों से उसे धमकाया। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे।''

उन्होंने इस ट्वीट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को भी टैग किया।

कुमार या उनकी बेटी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आयी है। कुमार का ट्विटर अकाउंट जुलाई 2021 में बनाया गया है।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा कि डीजीपी गोयल ने पीएसी के एडीजी अजय आनंद को इस मामले में जांच करने और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

इस बीच, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अभी गाजियाबाद में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं