उप्र: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:25 IST2021-07-12T22:25:40+5:302021-07-12T22:25:40+5:30

UP: Illegal arms manufacturing factory busted, three accused arrested | उप्र: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर, 12 जुलाई उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराध शाखा और नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ एस चेन्नपा ने बताया कि सोमवार दोपहर को अपराध शाखा और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गढीमलूक बीएसएनएल टावर के पास अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों मुकरीम, शाहदीन और आबिद को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह स्थान बदलकर अवैध असलहों का निर्माण कर जिला सहारनपुर और आसपास के जनपदों मे हथियारों की बिक्री करता था। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Illegal arms manufacturing factory busted, three accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे