लाइव न्यूज़ :

हाथरस में नकली मसाले बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, गधे के गोबर सहित भूसा और एसिड का होता था इस्तेमाल

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2020 15:19 IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने नकली मसाले बनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्ट्री का मालिक हिंदू युवा वाहिनी का मंडल सह प्रभारी है। इस फैक्ट्री में गधे के गोबर, एसिड, हानिकारक रंग, भूसे वगैरह से मसाले बनाए जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस के नवीपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारी थी छापेमारीगधे के गोबर, एसिड, भूसे और हानिकारक रंग को मिलाकर तैयार किए जाते थे नकली मसालेफैक्ट्री का मालिक अनूप वार्ष्णेय भी गिरफ्तार, हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा है फैक्ट्री का मालिक

नकली दूध और उससे बनी मिठाई के पकड़े जाने के कई मामले आते रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां नकली मसाले बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवीपुर एरिया में स्थित इस फैक्ट्री में छापा मारा था।

इस फैक्ट्री में मसाले गधे के गोबर, एसिड और भूसे में रंग मिलाकर तैयार किए जाते थे। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक अनूप वार्ष्णेय को भी गिरफ्तार किया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार अनूप हिंदू युवा वाहिनी का मंडल सह प्रभारी है। इस संगठन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2002 में बनाया था।

नकली मसाले की फैक्ट्री पर हुई छापेमारी के बाद ज्वायंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि करीब 300 किलो पैकेट जब्त किए गए हैं। इनमें नकली मसाले भरे हुए थे और पैकेट पर कुछ स्थानीय ब्रांड के नाम थे।

साथ ही छापेमारी के दौरान काफी ऐसा सामान मिला है जिसे नकली मसाले को तैयार करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता था। इसमें गधे का गोबर, भूसा, हानिकारक रंग और एसिड से भरे ड्रम वगैरह शामिल हैं।

जब्त नकली मसालों में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला आदि शामिल हैं। करीब 27 से ज्यादा सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। इनके रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत FIR भी दर्ज किया जाएगा। इस बीच अनूप वार्ष्णेय को सीआरपीसी के 151 सेक्शन के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मीणा ने पत्रकारों को बताया कि जिस जगह पर अनूप फैक्ट्री चला रहा था, वहां फैक्ट्री चलाने संबंधित कोई लाइसेंस वो नहीं दे सका है। 

साथ ही जिस ब्रांड के मसाले पैक किए जाते थे, उससे संबंधित भी कोई लाइसेंस अनूप के पास नहीं है। अब पुलिस इस बात की भी जांच करने में जुटी है कि किस-किस शहर में और किन-किन जगहों पर ये नकली मसाले भेजे जाते थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?