लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: डेयरी में मावा बनाते समय बॉयलर फटा, एक बच्ची की मौत,10 बच्चों समेत 18 घायल

By भाषा | Updated: September 14, 2020 11:45 IST

बॉयलर फटने के बाद मकान गिरने से 10 बच्चों समेत 14 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने एकत्र होकर मलबे में से घायलों को निकाला और हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

Open in App
ठळक मुद्दे एक गांव की डेयरी में मावा बनाते समय बॉयलर फटने से एक बच्ची की मौत10 बच्चों सहित 18 लोग जख्मी, एक मकान भी गिरा, मामले की जांच के आदेश

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव की डेयरी में मावा बनाते समय बॉयलर फटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों सहित 18 लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव बदौड़ा सिहानी में सिहानी सहकारी डेयरी में रविवार सुबह करीब सात बजे मावा बनाते समय अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर की चपेट में आकर फैक्टरी के चार कर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जबकि आसमान में उड़ा बॉयलर का एक हिस्सा थोड़ी दूर पर एक मकान पर जा गिरा, जिससे घर गिर गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मकान गिरने से 10 बच्चों समेत 14 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने एकत्र होकर मलबे में से घायलों को निकाला और हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा राहत एवं बचाव दल के साथ गांव पहुंच गए। हाफिजपुर थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में पांच वर्षीय मिस्बाह की मृत्यु हो गयी।

अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन के अनुसार घायलों में, रिशा (12), सुहेल(10), सानिया(7), महजीन (11), शाहरीन(3), रिजवान (15), इमरान(44), साजिया (39), साहिबा (11), अफशा (10), शबनम(5), शाबिज़ (6) , फरज़ाना (29) , कादिर (12) , मोहसिन(19), लाल(40), शानू (18) व वसीम(20) शामिल हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और छानबीन का जिम्मा धौलाना के उप जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को सौंपा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह