लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार ने की पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, शराब की कीमतें भी बढ़ीं

By सुमित राय | Updated: May 6, 2020 14:52 IST

कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के अलावा शराब की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। सरकार ने देशी शराब की कीमतें 5 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है।यूपी सरकार ने विदेशी शराब पर 10 रुपये से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है और इस कारण सरकारें नकदी संकट से जूझ रही हैं। आर्थिक नुकसान को पूर्ति करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही यूपी सरकार ने शराब की कीमतें भी बढ़ाने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। सरकार ने देशी शराब की कीमतें 5 रुपये बढ़ाने का फैसला किया है, जबकि विदेशी शराब पर 10 रुपये से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, "डीजल पर एक 1 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी।" 

सुरेश खन्ना ने बताया, "देशी शराब पर 5 रुपये की वृद्धि हुई है, जो 65 रुपये में मिलती ​थी वो अब 70 रुपये में​ मिलेगी और 75 रुपये वाली 80 में मिलेगी। विदेशी शराब पर 180 एमएल तक 10 रुपये, 180 एमएल से 500 ML तक 20 रुपये और 500 एमएल से ज्यादा पर 30 रुपये की वृद्धि की गई है। ये इकोनॉमी क्लास पर है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। इस बढ़े हुए शुल्क को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें गिरने से हुए लाभ से बदल लिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भावउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया