UP Govt School Holiday Calendar 2020: यूपी के बेसिक स्कूलों में 2020 में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी, जानें कब-कब है हॉलीडे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2020 14:52 IST2019-12-27T16:58:03+5:302020-11-17T14:52:37+5:30
कुल 33 दिनों की छुट्टियां होगी, क्योंकि होली पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश और गर्मी व ठंड की छुट्टियां शामिल नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2020 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी।
UP govt school holiday calendar 2020: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2020 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी। ये छुट्टियां एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू की जाएगी।
सालभर में कुल 32 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि छुट्टियां कुल 33 दिनों की होगी, क्योंकि होली पर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। इसमें साप्ताहिक अवकाश और गर्मी व ठंड की छुट्टियां शामिल नहीं हैं। गर्मी की छुट्टियां 21 मई से लेकर 30 जून तक की होगी।
इसके अलावा 33 छुट्टियों में 5 ऐसी छुट्टियां हैं, जिस दिन स्कूल तो खुलेगा लेकिन शिक्षण कार्य नहीं किया जाएगा। इसमें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के साथ ही संत रविदास जयंती (9फरवरी), डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस(14 अप्रैल) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) की छुट्टियां शामिल की गई हैं।
इन 33 में से पांच छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), संत रविदास जयंती (9 फरवरी), मोहर्रम (30 अगस्त), दशहरा (25अक्तूबर) और गोवर्धन पूजा (15 नवंबर) की छुट्टियां शामिल हैं।
यूपी के बेसिक स्कूलों में 2020 में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट
1.गुरु गोविंद सिंह जयंती - 2 जनवरी
2.मकर संक्रांति - 15 जनवरी
3.गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
4.बसंत पंचमी - 30 जनवरी
5.संत रविदास जयंती - 9 फरवरी
6.महाशिवरात्रि - 21 फरवरी
7.होलिका दहन/मो. हजरत अली का जन्म दिवस - 9 मार्च
8.होली - 10 एवं 11 मार्च
9.रामनवमी - 2 अप्रैल
10.महावीर जयंती - 6 अप्रैल
11.गुड फ्राइडे - 10 अप्रैल
12.डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस - 14 अप्रैल
13.बुद्ध पूर्णिमा - 7 मई
14.ईद उल फितर - 25 मई
15.ईद उल जुहा (बकरीद) - 1 अगस्त
16.रक्षाबंधन - 3 अगस्त
17.जन्माष्टमी - 12 अगस्त
18.स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
19.मोहर्रम - 30 अगस्त
20.महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्तूबर
21.चेहल्लुम - 8 अक्तूबर
22.दशहरा (महानवमी) - 24 अक्तूबर
23.दशहरा (विजयदशमी) - 25 अक्तूबर
24.ईद-ए-मिलाद/बारावफात - 30 अक्तूबर
25.महर्षि वाल्मीकि जयंती/सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती - 31 अक्तूबर
26.नरक चतुर्दशी - 13 नवंबर
27.दीपावली - 14 नवंबर
28.गोवर्द्धन पूजा - 15 नवंबर
29.भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती - 16 नवंबर
30.छठ पूजा पर्व - 20 नवंबर
31.गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा - 30 नवंबर
32.क्रिसमस डे - 25 दिसंबर