लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज के डीएम का तबादला, यूपी सरकार ने 21 अधिकारी बदले, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 7, 2022 20:32 IST

कानपुर पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में मंगलवार को 12 और लोगों को गिरफ्तार किया। हिंसा के मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 50 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा है। कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है।

लखनऊःउत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने 21 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज के डीएम भी शामिल हैं। हाल ही में कानपुर में बवाल हुआ था। कानपुर की डीएम नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया है।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा है। कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है। सूर्यपाल गंगवार लखनऊ के नया जिलाधिकारी होंगे। विशाख जी कानपुर नगर के नए डीएम बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल को बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया है।

इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे। प्रियंका निरंजन बस्ती की नई जिलाधिकारी होंगी। प्रतीक्षा सूची में रहने वाली चांदनी सिंह को जालौन भेजा गया है। अवनीश कुमार राय इटावा और रवि रंजन फिरोजाबाद के जिलाधिकारी होंगे।

कानपुर पुलिस ने पिछले हफ्ते शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में मंगलवार को 12 और लोगों को गिरफ्तार किया। हिंसा के मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 50 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, लगभग एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टर के बाद 16 वर्षीय किशोर ने कर्नलगंज थाने में आकर आत्मसमर्पण किया है। उनके मुताबिक, पोस्टर में लगाई गई फोटो में उसकी भी तस्वीर शामिल है। कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने तीन जून की हिंसा को लेकर फर्जी और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में दो फेसबुक और तीन ट्विटर अकाउंट के संचालकों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुरलखनऊयोगी आदित्यनाथप्रयागराजगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया