लाइव न्यूज़ :

UP: नोएडा में होमगार्ड्स की ड्यूटी के नाम पर करोड़ों की धांधली, फर्जी उपस्थिति दिखाकर ली गई सैलरी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 13, 2019 15:26 IST

Home Guard: उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध जिले नगर में होम गार्ड्स की फर्जी उपस्थिति दिखाकर करोड़ों की धांधली के मामले में बनाई जांच समिति

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में होमगार्ड्स की फर्जी उपस्थिति को दिखाकर करोड़ों की धांधलीड्यूटी पर न आने वाले होमगार्ड्स की भी सैलरी उठाई गई

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा) के कई थानों में होमगार्ड्स की फर्जी उपस्थिति दिखाकर करोड़ों रुपये की धांधली करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। 

एएनएई की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया है। इसके मुताबिक, अन्य जिलों में भी विस्तृत जांच की आवश्यकता है। 

नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने एएनआई से कहा, 'होम गार्ड विभाग के एक प्लाटून कमांडर ने होम गार्डों की नियुक्ति और उनकी सैलरी लेने की प्रक्रिया में कुछ धोखाधड़ी का संदेह जताते हुए एक खत लिखा था।' 

होम गार्डों की फर्जी हाजिरी दिखाकर करोड़ों का घोटाला

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसमें चौंकाने वाली चीजें सामने आईं। वैभव कृष्ण ने कहा, मैंने गौतम बुद्ध नगर में जांच शुरू की। इसमें पाया गया कि ऑन रोल जिन होम गार्ड्स के नाम लिखे हैं, उनमें से आधे ज्यादा तो ड्यूटी पर आते ही नहीं, लेकिन फिर भी उनकी सैलरी ली जा रही थी।'

उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए एक थाने में 10 होम गार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई थी और वहां 20 होम गार्ड्स की सैलरी निकाली जा रही थी।  

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने के लिए मई-जून 2019 विभिन्न थानों में होमगार्ड्स की उपस्थिति की जांच की और उसे पता चला की महज दो महीने में ही फर्जी हाजिरी के जरिए आठ लाख रुपये का घोटाला किया गया है।

इसके बाद गौतम बुद्ध नगर जिले की पुलिस ने शासन से इस मामले में जांच की अपील की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोटाले में शामिल 7 अधिकारियों के नाम शासन को भेजे गए हैं। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?