लाइव न्यूज़ :

31 अक्टूबर तक करें गन्ना किसानों का भुगतान, नहीं तो मिल मालिकों के गोदाम से चीनी बेच कर दिया जाएगा पैसा

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:11 IST

देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान शुक्रवार को कृषि मंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने 11 सितंबर को 15 सूत्रीय मांगों के साथ अपना मार्च शुरू किया था। इसमें दो सप्ताह के भीतर गन्ने के बकाये का भुगतान करने की मांग भी शामिल है। 

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को दो किसानों की याचिका पर राज्य सरकार को किसानों के बकाये का भुगतान करने का निर्देश दिया है।किसानों ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने बैंकों से कर्ज लेकर गन्ना उगाया था लेकिन वे कर्ज की अदायगी करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि राज्य सरकार ने चीनी मिलों को गन्ना किसानों के बकाया का 31 अक्टूबर तक भुगतान करने को कहा है। सरकार ने बकाये का भुगतान नहीं करने वाली मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। 

राणा ने शुक्रवार को शामली में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पेराई सत्र चालू होने से पहले अक्टूबर अंत तक गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। भुगतान करने में नाकाम रहने पर रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किया जाएगा जिसके तहत गोदाम से चीनी की बिक्री करके किसानों के बकाये का भुगतान कर दिया जायेगा। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को दो किसानों की याचिका पर राज्य सरकार को किसानों के बकाये का भुगतान करने का निर्देश दिया है। किसानों ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने बैंकों से कर्ज लेकर गन्ना उगाया था लेकिन वे कर्ज की अदायगी करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया है। 

देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान शुक्रवार को कृषि मंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने 11 सितंबर को 15 सूत्रीय मांगों के साथ अपना मार्च शुरू किया था। इसमें दो सप्ताह के भीतर गन्ने के बकाये का भुगतान करने की मांग भी शामिल है। 

राणा ने कहा कि सहारनपुर जिले की 17 में से दो चीनी मिल तिकोला और मंसूरपुर ने अपने बकाये का भुगतान कर दिया है जबकि तीन अन्य सरसवा , देवबंद और ननोता ने बकाये के 90 प्रतिशत का भुगतान कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पूरा भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। 

मुजफ्फरनगर के गन्ना अधिकारी आर . डी . द्विवेदी ने कहा कि जिले में दो मिलों ने किसानों को पूरा भुगतान कर दिया है जबकि छह अन्य को 318.13 करोड़ रुपये का बकाया चुकाना है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा