लाइव न्यूज़ :

महल से कम नहीं है शिवपाल को मिला मायावती का पूर्व बंगला, कांग्रेस ने कहा- बीजेपी का है ये काम

By भाषा | Updated: October 12, 2018 20:56 IST

शिवपाल ने खुद को यह बंगला आवंटित किये जाने को तर्कसंगत बताते हुए कहा ‘‘खुफिया रिपोर्ट थी कि मुझे खतरा है, इसलिये हम चाहते थे कि सरकार हमें एक सुरक्षित मकान दे।’’ 

Open in App

 समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा खाली किया गया बंगला आवंटित किया है।शिवपाल का नया पता 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, लखनऊ होगा। मायावती ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित बंगलों से बेदखली के उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इसे खाली किया था।कांग्रेस ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम को शिवपाल को भाजपा की ‘मदद’ का इनाम करार दिया है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा का कहना है कि शिवपाल को वरिष्ठ सदस्य होने के नाते ही वह बंगला आवंटित किया गया है। इसमें कोई राजनीति नहीं है।

शिवपाल ने कहा-तर्कसंगत बहरहाल, शिवपाल ने खुद को यह बंगला आवंटित किये जाने को तर्कसंगत बताते हुए कहा ‘‘खुफिया रिपोर्ट थी कि मुझे खतरा है, इसलिये हम चाहते थे कि सरकार हमें एक सुरक्षित मकान दे।’’ उन्होंने कहा कि वह पांच बार के विधायक हैं। उन्हें यह मकान वरिष्ठ विधायक के तौर पर तमाम नियम-कायदों का पालन करने के बाद आवंटित हुआ है।शिवपाल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अभी तक विक्रमादित्य मार्ग पर आवंटित बंगले में रहने वाले शिवपाल अब अपने इस बंगले को मोर्चे के कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित बंगले खाली करने का आदेशगौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गत सात मई को अपने आदेश में प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवंटित बंगले खाली करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में मायावती, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, नारायण दत्त तिवारी तथा राजनाथ सिंह ने अपने-अपने सरकारी बंगले खाली किये थे।

कांग्रेस ने लगाए आरोपकांग्रेस के मीडिया समन्वयक राजीव बख्शी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवपाल की भाजपा से सांठगांठ है। उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी की मदद करने का इनाम मिला है। शिवपाल भाजपा के ही इशारे पर सपा से अलग हुए हैं। अब भाजपा ने उन्हें नया बंगला देकर उसका प्रतिफल दिया है।हालांकि भाजपा प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि शिवपाल बेहद वरिष्ठ विधायक है। सरकार ने वरिष्ठता देखकर ही उन्हें बंगला आवंटित किया होगा। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है।

टॅग्स :शिवपाल यादवमायावतीलखनऊउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल