योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को दी मंजूरी, मांगी बसों और ड्राइवरों की डिटेल

By सुमित राय | Published: May 18, 2020 04:49 PM2020-05-18T16:49:14+5:302020-05-18T17:12:19+5:30

प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और बसों व ड्राइवरों की डिटेल मांगी है।

UP govt accept's Priyanka Gandhi Vadra's request on 1,000 buses for migrants | योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 1000 बसें चलाने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को दी मंजूरी, मांगी बसों और ड्राइवरों की डिटेल

प्रियंका गांधी ने कहा था कि यूपी सरकार हमारी बसों को चलाने की अनुमति दे। (फाइल फोटो)

Highlightsयूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रवासी मजदूरों को लिए 1000 बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।प्रियंका गांधी ने कहा था कि कि हमारी बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं औक मुख्यमंत्री हमारी बसों को परमीशन दें।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रवासी मजदूरों को लिए 1000 बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी से बसों और ड्राइवरों की डिटेल मांगी है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कहा था कि कि हमारी बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं औक मुख्यमंत्री हमारी बसों को परमीशन दें।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पत्र लिखकर कहा है कि प्रवासियों के लिए 1000 बसों को चलाने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी बिना किसी देरी के एक हजार बसों और ड्राइवरों का विवरण मांगा है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने रविवार को दो ट्वीट किए थे और कहा था कि हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी है, यूपी सरकार परमीशन दे। प्रियंका ने पहले ट्वीट में बसों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ परमीशन दीजिए। हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए।"

अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया था और लिखा था, "आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं आपसे निवेदन कर रही हूं, ये राजनीति का वक्त नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई बहन बिना खाए पिये, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं। हमें इनकी मदद करने दीजिए। हमारी बसों को परमीशन दीजिए।"

Web Title: UP govt accept's Priyanka Gandhi Vadra's request on 1,000 buses for migrants

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे