लाइव न्यूज़ :

उप्र की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनायें, कोरोना से बचने का दिया संदेश

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:13 IST

Open in App

लखनऊ,13 नवम्बर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने त्योहार के अवसर पर कोरोना से बचने को भी कहा है ।

राज्यपाल पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली पर्व समाज में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाये ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।

पटेल ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं निरोगमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सावधान और सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व का आनन्द लें।

शुक्रवार को यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली अन्धकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। यह कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व का आयोजन तब से होता आ रहा है, जब लंका विजय एवं 14 वर्ष के वनवास के पश्चात भगवान श्रीराम, माता सीता और अपने अनुज लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने हर्षोल्लास से अमावस की काली रात को दीपकों के प्रकाश से आलोकित कर दिया। प्रकाश पर्व दीपावली उसी परम्परा को जीवन्त करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुन: प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित करा रही है।

मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सामाजिक दूरी का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन