लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगवाएगी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 23:39 IST

Open in App

लखनऊ, 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी एक मई से 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त में लगाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

योगी मंत्रिमंडल ने 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने की इजाजत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी और वृहद टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना वायरस को पराजित करने में सहायता हासिल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा "हमने 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त टीकाकरण कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार टीकाकरण कार्यक्रम को अपने संसाधनों से आगे बढ़ाएगी।"

प्रवक्ता के मुताबिक मंत्रिमण्डल की बैठक में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की इस लहर में भी जीवन और आजीविका दोनों को बचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में कोविड उपचार की स्थिति पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन का मार्गदर्शन करें।

मुख्यमंत्री ने हर जिले में प्रथक-वास केन्द्र संचालित करने के निर्देश दिये हैं, ताकि बाहर से आ रहे नागरिकों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता को जागरुक करते हुए तथा अफवाहों से बचाते हुए प्रदेश में पिछले साल की तरह ही वैश्विक महामारी के नियंत्रण में सफलता प्राप्त की जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू