लाइव न्यूज़ :

उप्र सरकार देगी सीआरपीएफ के शहीद अधिकारी के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:20 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश), 14 दिसंबर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एक अधिकारी के परिवार को को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और उनके किसी निकट परिजन को सरकारी नौकरी देने की सोमवार को घोषणा की।

किस्ताराम थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के 208वें बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार रविवार को गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर जिले के निवासी कुमार की सोमवार को मौत हो गई।

आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए जिले में सीआरपीएफ अधिकारी के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की।

कमांडो बटालियन फॉर ए रिसॉल्यूट एक्शन (कोबरा), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जंगल में मुकाबला करने वाली इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र