लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार अगले 3 वर्षों में देगी 1 करोड़ युवाओं को नौकरी, देवरिया में सीएम योगी ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2023 20:53 IST

सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अगले 2-3 वर्षों में हम 1 करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी लाने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अगले 2-3 वर्षों में हम 1 करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी लाने वाले हैंउन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा का लाभ अगर राज्य को मिलना शुरू हो जाए तो उत्तर प्रदेश को देश में नंबर वन बनने में देर नहीं लगेगी

देवरिया: उत्तर प्रदेश सरकार अगले 2-3 वर्षों में राज्य के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी देगी। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अगले 2-3 वर्षों में हम 1 करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी लाने वाले हैं। नौजवान को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए उसके स्किल मैपिंग और स्किल डेवलपमेंट के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज का लंबा जाल बिछाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा का लाभ अगर राज्य को मिलना शुरू हो जाए तो उत्तर प्रदेश को देश में नंबर वन बनने में देर नहीं लगेगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जिले के सहजनवा में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज मैदान में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एथलेटिक ट्रैक, दर्शक दीर्घा से युक्त ग्रामीण/मिनी स्टेडियम का शनिवार को भूमि पूजन व शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा, ''हमारे युवा सब कुछ कर सकते हैं। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने तय किया है कि दो करोड़ युवाओं को टैबलेट- स्मार्टफोन देकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''देश आज आगे बढ़ रहा है तो ऐसे में हम अपने को पीछे नहीं रख सकते। हमें भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए तैयार रहना होगा।'' 

उन्होंने जोर देकर कहा, ''विकास के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। विकास के लिए जितने पैसों की आवश्यकता पड़ेगी, सरकार देगी। पर विकास की इस प्रक्रिया से हम सभी लोगों को जुड़ना होगा।'' योगी ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करने की आवश्यकता है, ‘‘डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड के साथ आपके विकास आपकी समृद्धि के लिए काम करती हुई दिखाई देगी।’’ 

 

उन्होंने कहा, ‘‘हर गरीब की सुनवाई हो, हर नौजवान को काम मिले, हर किसान का सम्मान हो। सरकार इस लक्ष्य को लेकर के निरंतर प्रयास कर रही है और आज युद्धस्तर पर काम आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह ग्रामीण स्टेडियम विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाने का एक अभियान है। एक पॉलिटेक्निक का भी निर्माण हो रहा है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहजनवा में फ्लाईओवर फोरलेन के साथ जुड़ चुका है और यहां अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है जिसका लोकार्पण बहुत शीघ्र ही होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए 2014 में देश को ‘खेलो इंडिया’ का नारा दिया था जो आज हकीकत बन चुकी है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है