लाइव न्यूज़ :

तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये विधानमंडल में विधेयक लाएगी उप्र सरकार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:13 IST

Open in App

लखनऊ, 25 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में तीर्थ क्षेत्र से जुड़े दो विधेयकों, उप्र श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक 2021 व उप्र विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद विधेयक 2021, को विधानमंडल में पेश किये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

एक सरकारी बयान के अनुसार आज ‘लोकभवन’ में आयोजित बैठक में मंत्रिपरिषद ने इन दोनों विधेयकों को विधानमंडल में पेश किये जाने के साथ ही प्रश्नगत प्रायोजन के सम्बन्ध में आगे के आवश्यक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। प्रस्तावित परियोजना से चित्रकूट की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही, स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

बयान के मुताबिक मंत्रिपरिषद ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, जेवर के विकास के लिये नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज 1334 हेक्टेयर भूमि संयुक्त उपक्रम कम्पनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) को पट्टे पर दिए जाने के वास्ते स्टाम्प शुल्क एवं निबन्धन शुल्क में छूट के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया है। मंत्रिपरिषद द्वारा परियोजना के सम्बन्ध में समय पर आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

यह निर्णय जनपद गौतमबुद्धनगर में जेवर के निकट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना में सहायक होगा।

मंत्रिपरिषद ने वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण के लिये प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों, न्यायालय परिसरों, कृषकों, संस्थाओं, व्यक्तियों, निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थाओं के साथ ही भारत सरकार के उपक्रमों तथा स्थानीय निकायों को वन एवं वन्य जीव विभाग की पौधशालाओं से निःशुल्क पौध उपलब्ध कराये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित 6600 राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण एवं उपकरणों के लिये परियोजना की कुल लागत 28579.83 लाख रुपये के खर्च के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग